फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers take more yield by managing pigeon

पेड़ी प्रबंधन कर अधिक उपज ले किसान

Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Farmers take more yield by managing pigeon
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
देवीपुरा गांव में हुई गन्ना किसान गोष्ठी
विज्ञापन

गन्ना विभाग की ओर से डीसीओ ने गोद लिए गए गांव देवीपुरा में गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गन्ना शोध संस्थान के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार ने किसानों ने पेड़ी का बेहतर ढंग से प्रबंधन की अधिक उपज लेने की अपील की। इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया।

पीलीभीत गन्ना समिति के क्षेत्र गांव देवीपुरा में शनिवार को हुई गोष्ठी का शुभारंभ गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार एवं जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सहायक निदेशक ने कहा कि बहुधा किसान मुख्य फसल पर तो मेहनत करते है लेकिन पेड़ी  पर ज्यादा ध्यान नहीं देते जबकि पेड़ी में थोड़ी से मेहनत कर अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। डीसीओ ने कहा कि इन दिनों गन्ना सर्वे कार्य चल रहा है। इसमें किसान स्वयं मौके पर जाकर अपने सामने सर्वे कराएं ताकि बाद में किसी भी मप्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। उऱ्न्होंने किसानों से सर्वे के साथ घोषणा पत्र भरने, अधिक गन्नाढ उत्पादन के व्एि अलग से फार्म करने की अपील की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने गन्ने में लगने वाली कीट बीमारियों की पहचान और उनके नियंत्रण व बचाव की विस्तार से जानकारी दी। गन्ने में गुड़ाई और सिंचाब का महत्व भी उन्होंने किसानों को समझाया। इसके अलावा शरदकालीन गन्ना बुआई के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। इस मौके पर सदस्यता अभियान चलाकर समिति के नए सदस्य भी बनाए गए। संचालन चिरंजीव गौड़ ने किया। यहां एलएच मिल के प्रबंधक केवी शर्मा, संजीव राठी, केजी गौतम, हरिओम गंगवार, भगवानदास, श्यामबिहाचरी सहित कई अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed