{"_id":"6171b34455c19864e31c877f","slug":"farmers-said-to-the-nodal-officer-if-this-standard-remains-then-90-percent-of-the-farmers-will-not-be-able-to-sell-paddy-at-government-purchase-centers-pilibhit-news-bly463681135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी से बोले किसान-यही मानक रहे तो 90 फीसदी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं बेच पाएंगे धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी से बोले किसान-यही मानक रहे तो 90 फीसदी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं बेच पाएंगे धान
विज्ञापन
बीसलपुर मंडी में धान की नमी देखते नोडल आफिसर मासूम अली सरवर।
- फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। गांव मकरंदापुर निवासी कृषक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक शासन मानक शिथिल नहीं करेगा, तब तक 90 प्रतिशत किसानों का धान नहीं तुल पाएगा। मौजूदा मानकों के हिसाब से केवल 10 प्रतिशत किसानों का ही धान तुल पाएगा। इस पर नोडल अधिकारी मासूम अली सरवर ने किसानों को बताया कि भारत सरकार से मानक शिथिल करने की बात चल रही है। तब तक इन्हीं मानकों के हिसाब से खरीद होगी।
सरवर शासन की ओर से बरेली मंडल के लिए धान खरीद के नोडल अधिकारी नामित हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को मंडी के सभी राजकीय क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी के 18 राजकीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला कि एफसीआई और मंडी समिति के केंद्र अभी तक चालू नहीं हुए हैं। उन्होंने धान खरीद का कार्य देख रहे एसडीएम (न्यायिक) राकेश मौर्य को दोनों केंद्र अतिशीघ्र खुलवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पता चला कि चल रहे 16 केंद्रों पर अब तक 1153 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। उन्होंने इस खरीद को काफी कम बताते हुए केंद्र प्रभारियों से कड़ी नाराजगी जताई और खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। नोडल अफसर ने पीसीएफ के केंद्र प्रभारी गंगाराम से नमी मापक मशीन चलवाकर देखी और धान खरीद के नियम पूछे। गंगाराम ने अधिकतर सवालों के सही जवाब दे दिए। इस मौके पर पीलीभीत और बरेली के धान खरीद से संबंधित कई अधिकारी मौजूद थे।
दो अक्तूबर से नहीं हुई तौल, शिकायत
बीसलपुर। गांव भंसूड़ा निवासी गुरुदयाल सिंह और ढकिया जलालपुर निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि वे लेाग मंडी में दो अक्तूबर से डेरा डाले पड़े हैं लेकिन प्रभारियों द्वारा तरह तरह की कमियां बताकर उनका धान नहीं तौला जा रहा है। संवाद