फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers protested against BJP candidate in Majhola

मझोला में भाजपा प्रत्याशी का किसानों ने किया विरोध

Sun, 06 Feb 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against BJP candidate in Majhola
मझोला/पीलीभीत। भाजपा प्रत्याशी व सदर विधायक संजय गंगवार के खिलाफ मझोला में भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संजय गंगवार क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने आने वाले थे। इससे पहले भनक लगी तो विरोध शुरू हो गया। इस दौरान अमरिया के ब्लॉक प्रमुख मनाने पहुंचे, मगर किसान नहीं माने। देर शाम तक चौकी चौराहे पर किसान जमे रहे।
विज्ञापन

मझोला में शनिवार को सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक संजय सिंह गंगवार अपने चुनावी क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचने वाले थे। उद्घाटन कार्यक्रम शाम पांच बजे होने वाला था। इसी दौरान उद्घाटन की खबर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को लग गई। बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता/किसान हाथों में यूनियन के झंडे लेकर चौकी चौराहे पर एकत्र हो गए। भाजपा हटाओ मझोला बचाओ। संजय सिंह को हटाओ और रोजगार लाओ के नारे लगाने लगे। इसके बाद मुख्य सड़क पर किसानों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। अमरिया ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह किसानों को मनाने पहुंचे। करीब आधा घंटा तक किसानों से वार्ता की, मगर किसान नहीं माने। किसानों का कहना था कि विधायक ने अपने कार्यकाल में बंद पड़ी चीनी मिल तक चालू नहीं करा पाए। खेलो इंडिया खेलो के तहत स्टेडियम को लेकर भी विधायक गंभीर नहीं हुए। भरा पचपेड़ा की गोशाला में भी अव्यवस्थाएं हैं। अगर मिल चालू हो जाती, तो लोगों को रोजगार मिलता। मगर विधायक इस मामले में गंभीर नहीं हुए। देर शाम तक किसान चौकी चौराहे पर जमे रहे।
विज्ञापन

किसी का विरोध करना ठीक है मगर शांति व्यवस्था के साथ करें। भाजपा को हराना है। यह ऊपर से निर्देश है, मगर अगर कोई कार्यालय खोल रहा है, तो उसे खोलने दें। - स्वराज सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का सम्मान है। किसान भाजपा का परिवार हैं। चीनी मिल चलाने के लिए मैंने आवाज उठाई है। जहां तक कृषि कानूनों का सवाल है। उन कानूनों को वापस लिया जा चुका है। जो मुद्दे हैं उनका भी समाधान निकाला जाएगा। किसानों से आग्रह है कि राष्ट्रहित में भाजपा का साथ दें।

- संजय सिंह गंगवार, सदर विधायक/प्रत्याशी
तीन घंटे रहे सड़क पर किसान, नहीं पहुंचे विधायक
मझोला। विधायक के इंतजार में तीन घंटे तक किसान सड़क पर रहे लेकिन वह नहीं पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने जब आठ बजे कार्यालय उद्घाटन की औपचारिकता पूरी कर दी तो किसानों को लगा कि अब विधायक नहीं आएंगे। इसके बाद किसान अपने अपने घरों को चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed