फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer's paddy not weighed, BKU surrounds center

Pilibhit News: किसान का नहीं तौला धान, भाकियू ने केंद्र को घेरा

Sun, 22 Oct 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer's paddy not weighed, BKU surrounds center
गांव नाद में पीला ईट से बन रही नाली को तुडवाते विघायक । स्रोत - विघायक
केंद्र पर मौजूद नहीं मिले प्रभारी, तलाश करते रहे कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मंडी समिति स्थिति यूपी उपभोक्ता संघ के केंद्र पर किसान का धान नहीं तौलकर उसे टरका दिया गया। जानकारी होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंडी पहुंचकर केंद्र को घेर लिया। इस दौरान मौके पर केंद्र प्रभारी नदारद मिले। मामले की सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की गई है।
मंडी समिति में इस समय केंद्रों पर किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। धान आने के बाद भी प्रभारी कभी बारदाना न होने या फिर अन्य कारणों को बताकर उनकी तौल नहीं करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी स्थिति यूपी उपभाेक्ता संघ के सेंटर पर एक किसान अपना धान लेकर आया। आरोप है कि उसका धान नहीं तौला गया। इसपर शनिवार को भाकियू टिकैत गुट के वेद प्रकाश शर्मा, गोपी, तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह सहित तमाम लोग केंद्र पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर कोई मौजूद नहीं था। इसपर मौजूद कर्मी से जब प्रभारी को बुलाने के लिए कहा गया तो वह भी सही जानकारी नहीं दे सका। इसपर कार्यकर्ता काफी देर तक वहां पर खड़े रहे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्रों पर किसानों के धान को नहीं खरीदा जा रहा है। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed