फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers' indefinite strike for electricity

बिजली के लिए किसानों का बेमियादी धरना

Tue, 12 Jul 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers' indefinite strike for electricity
पूरनपुर में अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। सबलपुर और मुजफ्फरनगर कीडर के गांवों की लडख़ड़ाई चल रही बिजली सप्लाई के विरोध में किसानों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। वार्ता को पहुंचे एसडीओ और नायब तहसीदार ने प्रदर्शनकारियों को शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर समझाने का प्रयास किया। मगर प्रदर्शनकारी नहीं माने। बोले- जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह ने कहा कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार तीन महीने से सबलपुर और मुजफ्फनगर फीडर के गांवों के किसान बिजली सप्लाई की मांग कर रहे हैं। अफसरों, कर्मचारियों का स्थानांतरण होने का बहाना बनाकर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों से वसूली कर मोटी रकम जरूर ले गए हैं। किसान पूरा बिल दे रहे है। मगर बिजली सप्लाई न मिलने से उनकी फसलें सूख रही है। अब समस्या का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू नेता मंजीत सिंह ने कहा कि अफसर, कर्मचारियों को सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

सभा में समस्या दूर करने को किसानों से तीन लाख की सुविधा शुल्क मांगने वाले एक जेई पर कार्रवाई की मांग की गई। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो खंभे उखाड़वा कर पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप कर दी जाएगी। एसडीओ और नायब तहसीलदार वार्ता करने को धरना स्थल पहुंचे। नायब तहसीलदार ने सप्ताह भर में समस्या का समाधान कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिस समस्या का तीन महीने में समाधान नहीं हुआ आठ दिन में कैसे होगा। समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हेमराज बोनाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूख जाएगी फसल, इंतजार काहे का
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समस्या के लिए तीन महीने से अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। जब क्षमता के अनुरूप उपकरण नहीं है। तब नए कनेक्शन क्यों कर दिए गए। बिजली सप्लाई न मिलने पर भी पूरा बिल लिया जा रहा है। अब बारिश हो नहीं रही है। ऐसे में पखवाड़ा भर में फसलें भी सूख जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed