फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmers happy with the return of agriculture law

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान पर झूमे किसान

Sat, 20 Nov 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
farmers happy with the return of agriculture law
मंडी समिति गेट पर आतिशबाजी छोड़कर खुशी का इजहार करते किसान। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। तीनों कृषि कानून वापस लेने के प्रधानमंत्री के एलान पर किसान खुशी में झूम उठे। मंडी समिति गेट पर एकत्र होकर ढोल नगाड़ों पर जमकर डांस किया। इस दौरान मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी छोड़ी। बाद में बाइकों पर सवार होकर जुलूस की शक्ल में नगर में शोर-शराबा के साथ घूमकर खुशी जाहिर की। असम हाईवे पर ढोल पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रधानमंत्री के एलान पर किसान खुशी से झूम उठे। भाकियू के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह और भाकियू चढूनी के युवा के जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह औलख के नेतृृत्व में मंडी गेट पर एकत्र हुए किसानों ने ढोल पर जमकर थिरक कर और आतिशबाजी छोड़कर, मिठाई बांट कर खुशी मनाई। इतना ही नहीं एक-दूसरे को कानूनों के वापस होने के एलान पर शुभकामनाएं दी। मंडी गेट पर करीब दो घंटे तक किसान खुशी का जश्न मनाते रहे। इसके बाद बाइकों पर सवार होकर ढोल बजवाते हुए नगर में खुशी का जुलूस निकाला। जो माधोटांडा रोड, स्टेशन चौराहा, स्टेशन रोड, कोतवाली रोड होता हुआ असम हाईवे पर पहुंचा। यहां भी किसान ने ढोल पर जमकर थिरके। आतिशबाजी छोड़ी और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

जगह-जगह पर्व जैसा रहा माहौल
पूरनपुर असम हाईवे स्थित सोनू ढाबा पर रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, इकराज सिंह, इंद्रजीत सिंह, जसवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान की खुशी में आतिशबाजी छोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इसके अलावा जगह-जगह किसानों ने एकत्र होकर पर्व जैसा जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों की हितों की रक्षा की है
बीसलपुर ग्राम बड़ा गांव में आयोजित किसानों की बैठक में किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि कानून वापस लेकर किसानों के हितों की रक्षा की है। बैठक में रामकुमार, छत्रपाल, बाबूराम, छोटेलाल, सूर्यपाल, नरेंद्र गंगवार, उमाकांत, विजय सिंह, और उज्जवल पटेल आदि वक्ताओं ने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता देव स्वरूप पटेल ने और संचालन रामवीर सिंह ने किया।

बिलसंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी। सरकार द्वारा कानून को वापस करने पर किसानों ने ख़ुशी जताई और नगर के गोला रोड पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed