{"_id":"00ee4d3a01289f8b1587a0684cbdaa29","slug":"farmers-get-stalled-at-the-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का मिल गेट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का मिल गेट पर हंगामा
बरखेड़ा/पीलीभीत
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज चीनी मिल के
विज्ञापन
अधिकारियों द्वारा चीनी देने से मना करने से गुस्साएं किसानों ने जमकर
हंगामा किया और केन यार्ड के स्टोर रूम की खिड़की के शीशे व कूलर आदि तोड़
डाला। इस पर मिल अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी।
चीनी मिल द्वारा भुगतान न किए जाने पर बीते काफी समय से चीनी रिलीज कराकर किसानों को दी जा रही है। चीनी मिल जब तक चली तब तक सभी क्षेत्र के किसानों को चीनी दी जा रही, लेकिन चीनी मिल बंद होने के बाद चीनी मिल चीनी वितरण बंद कर दिया। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान चीनी लेने मिल गेट पर पहुंचे लेकिन मिल प्रबंधन ने मना दिया।
इससे गुस्साये किसान मिल के जमकर हंगामा किया और केन यार्ड के स्टोर के खिड़की के शीशे व कूलर तोड़ डाला। किसानों के उग्र होने से घबराए मिल अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ दलवीर सिंह फोर्स के साथ मिल पहुंचे। कृषकों की संख्या अधिक होने पर पीएसी भी बुलानी पड़ी। बाद में मिल प्रबंधन ने चीनी देने को आवेदन जमा किए। कररीब 400 आवेदन जमा होने पर किसान शांत हुए।
वरिष्ठ केन मैनेजर धर्मेश मेहरोत्रा ने बताया कि सोमवार को करीब चार सौ फार्म जमा हुये। प्रशासन द्वारा रिलीज की गयी चीनी किसानो को दे दी। एसडीएम बीसलपुर से और चीनी रिलीज कराई जा रही है। यदि चीनी रिलीज हो जाती है तो किसानों को वितरण किया जाएगा।