फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmers boycott sugar mill

शाहगढ़ गन्ना खरीद केंद्र के किसानों ने पूरनपुर चीनी मिल का किया बहिष्कार, नहीं तुलवा रहे गन्ना

Tue, 30 Nov 2021 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
farmers boycott sugar mill
शाहगढ़ में प्रदर्शन कर पुतला फूंकते किसान। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। गन्ना सप्लाई का मेसेज मिलने के बाद भी शाहगढ़ गन्ना खरीद केंद्र से संबंधित किसान गन्ना सप्लाई नहीं कर रहे हैं। किसानों ने पूरनपुर चीनी मिल को गन्ना क्रय केंद्र आवंटित होने के विरोध में गन्ना तौल कराने का बहिष्कार कर रखा है। सोमवार को गन्ना क्रय केंद्र पर एकत्र हुए किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना विभाग के अफसरों का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी दूसरी मिल को गन्ना खरीद केंद्र आवंटित कराने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

शाहगढ़ गांव का गन्ना खरीद केंद्र पिछली बार की तरह इस बार भी पूरनपुर चीनी मिल को आवंटित किया गया है। पिछले साल खरीद केंद्र पर चीनी मिल की खराब गन्ना ढुलान व्यवस्था पर किसानों को भारी असुविधा हुई थी। इसके विरोध में किसानों को कई बार प्रदर्शन करना पड़ा था। इसके चलते इस बार किसानों ने चीनी मिल का बहिष्कार कर रखा है। तीन बार गन्ना सप्लाई पर्ची का मेसेज मिलने के बाद किसान गन्ना लेकर खरीद केंद्र पर नहीं पहुंच रहे है। पखवाड़ा भर पहले किसानों ने गन्ना खरीद केंद्र पर प्रदर्शन कर मिल को दूसरी चीनी मिल को आवंटित कराने की मांग की थी। दूसरी चीनी मिल को गन्ना केंद्र आवंटित न होने के विरोध में सोमवार को गन्ना खरीद केंद्र पर एकत्र हुए किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना अफसर का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ही खरीद केंद्र दूसरी मिल को आवंटित न होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शाहगढ़ के गन्ना किसान चीनी मिल को गन्ना नहीं देता चाहते। हालांकि सोमवार को तीन-चार ट्रॉली गन्ना शाहगढ़ क्षेत्र से आया है। किसान गन्ना खरीद केंद्र को दूसरी मिल को आवंटित कराना चाहते है। इसको लेकर कुछ किसानों के गन्ना आयुक्त से मिलने लखनऊ जाने की जानकारी हुई है। अगर किसान अपना खरीद केंद्र अन्य मिल को आवंटित करा लेते है तो करा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

- असीम मिश्र, जीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed