{"_id":"61a526cb44336c57c1031013","slug":"farmers-boycott-sugar-mill-pilibhit-news-bly4677169107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगढ़ गन्ना खरीद केंद्र के किसानों ने पूरनपुर चीनी मिल का किया बहिष्कार, नहीं तुलवा रहे गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहगढ़ गन्ना खरीद केंद्र के किसानों ने पूरनपुर चीनी मिल का किया बहिष्कार, नहीं तुलवा रहे गन्ना
विज्ञापन
शाहगढ़ में प्रदर्शन कर पुतला फूंकते किसान। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गन्ना सप्लाई का मेसेज मिलने के बाद भी शाहगढ़ गन्ना खरीद केंद्र से संबंधित किसान गन्ना सप्लाई नहीं कर रहे हैं। किसानों ने पूरनपुर चीनी मिल को गन्ना क्रय केंद्र आवंटित होने के विरोध में गन्ना तौल कराने का बहिष्कार कर रखा है। सोमवार को गन्ना क्रय केंद्र पर एकत्र हुए किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना विभाग के अफसरों का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी दूसरी मिल को गन्ना खरीद केंद्र आवंटित कराने की मांग कर रहे है।
शाहगढ़ गांव का गन्ना खरीद केंद्र पिछली बार की तरह इस बार भी पूरनपुर चीनी मिल को आवंटित किया गया है। पिछले साल खरीद केंद्र पर चीनी मिल की खराब गन्ना ढुलान व्यवस्था पर किसानों को भारी असुविधा हुई थी। इसके विरोध में किसानों को कई बार प्रदर्शन करना पड़ा था। इसके चलते इस बार किसानों ने चीनी मिल का बहिष्कार कर रखा है। तीन बार गन्ना सप्लाई पर्ची का मेसेज मिलने के बाद किसान गन्ना लेकर खरीद केंद्र पर नहीं पहुंच रहे है। पखवाड़ा भर पहले किसानों ने गन्ना खरीद केंद्र पर प्रदर्शन कर मिल को दूसरी चीनी मिल को आवंटित कराने की मांग की थी। दूसरी चीनी मिल को गन्ना केंद्र आवंटित न होने के विरोध में सोमवार को गन्ना खरीद केंद्र पर एकत्र हुए किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना अफसर का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ही खरीद केंद्र दूसरी मिल को आवंटित न होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
शाहगढ़ के गन्ना किसान चीनी मिल को गन्ना नहीं देता चाहते। हालांकि सोमवार को तीन-चार ट्रॉली गन्ना शाहगढ़ क्षेत्र से आया है। किसान गन्ना खरीद केंद्र को दूसरी मिल को आवंटित कराना चाहते है। इसको लेकर कुछ किसानों के गन्ना आयुक्त से मिलने लखनऊ जाने की जानकारी हुई है। अगर किसान अपना खरीद केंद्र अन्य मिल को आवंटित करा लेते है तो करा ले।
विज्ञापन
- असीम मिश्र, जीएम