{"_id":"fe1c74e67cd62997fec15e54ae39ca2f","slug":"farmers-are-dying-and-sp-the-government-has-counted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मर रहे हैं और सपा सरकार उपलब्धियां गिना रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मर रहे हैं और सपा सरकार उपलब्धियां गिना रही
Pilibhit
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू की पंचायत में पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण कर्ज में डूबे किसान को आत्महत्या करनी पड़ी है। कहा कि किसान मर रहे हैं और सपा सरकार साइकिल चलाकर अपनी उपलब्धियां गिना रही हैं।
विज्ञापन
पंचायत ब्लाक अध्यक्ष मुरलीधर कश्यप की अध्यक्षता में ललौरीखेड़ा में हुई। उन्होंने कहा कि सपा सरकार किसान विरोधी है। ओलावृष्टि और बारिश में हुए फसलों का उचित मुआवजा तो दूर कई गांव में सर्वे तक नहीं कराया गया। फसलों के नुकसान से किसान आहत हैं और आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नवदिया दहला निवासी किसान चरनदास के आत्महत्या करने पर दुख जताया गया। कहा गया कि सरकार की उपेक्षा से ही किसान को आत्महत्या करनी पड़ी।
विज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि जनता और किसान मर रहे हैं जबकि सपा सरकार साइकिल चलाने का ड्रामा कर सरकार की उपलब्धियां बता जनता को गुमराह कर रहे हैं। पंचायत को ब्लाक उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाल आर्य, महामंत्री रजनीश कुमार कटियार सहित कई पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। पंचायत मेंअनिल कुमार तिवारी, हरनाम सिंह, प्रताप नरायन, अखिलेश, लालता प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, ऊषा देवी, कमला देवी, रामवती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन