फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer's death, wife said - murder has happened

किसान की मौत, पत्नी बोली- हत्या हुई है

Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death, wife said - murder has happened
पूरनपुर। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा फकीरे निवासी सुखलाल अचेत अवस्था में गांव में टूटी पुलिया के पास मिले। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पत्नी ने हत्या का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

सुखलाल की पत्नी जानकी देवी ने बताया कि उनके पुत्र प्रमोद का दूसरे गांव की युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था। युवती उनके बेटे के साथ चली गई थी। युवती के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई और उनके पति को चार दिन पहले पुलिस से पकड़वा लिया। पति को छुड़वाने के लिए युवती और अपने बेटे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने युवती को मेडिकल को भेज दिया। उनका पुत्र अभी कोतवाली में ही बंद है।
विज्ञापन

पुत्र को छुड़वाने को उनके पति सुखपाल बुधवार सुबह करीब तीन बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वकील से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार को पति के गांव से कुछ दूरी पर टूटी पुलिया के पास अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। वह उन्हें प्राइवेट डॉक्टर के पास लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह पर सरकारी अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। जानकी देवी ने बताया कि उनके पति के पैर बंधे थे। आरोप है कि पति की हत्या युवती के परिवार के लोगों ने ही की है। पुलिस ने सुखलाल का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सुखलाल के पुत्र का बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। बहला फुसला कर ले जाई युवती बालिग है या नहीं, इसकी जानकारी युवती के अनपढ़ होने से नहीं हो सकी। जांच के लिए मेडिकल पैनल गठित किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सुखलाल की मौत की वजह खुलेगी। घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र की है। तहरीर मिलने पर माधोटांडा पुलिस कार्रवाई करेगी।

मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल
पूरनपुर। युवती को फुसला कर ले जाने के मामले में तीन दिन पहले कोतवाली गेट के सामने पुराने तहसील परिसर में युवती और आरोपी पक्ष में विवाद पर मारपीट हुई थी। इसकी वीडियो कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। जानकी देवी का आरोप है कि पहले उनके पुत्र को कोतवाली के सामने ही पीटा गया। अब उनके पति की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed