फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmer

खेती में बदलाव कर नए प्रयोग करें किसान

Wed, 01 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 01 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
farmer
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत गन्ना विभाग की ओर से रामा इंटर कॉलेज में आयोजित मेले का उद्घाटन कर डीएम ने कहा कि किसानों के लिए यह समय कठिनाई भरा है। गेहूं की फसल प्राकृतिक आपदा में खराब हो गई हैं वहीं गन्ने में भी भुगतान की समस्या है। उन्होंने किसानों से कृषि में बदलाव लाने को नए प्रयोग करने चाहिए। उन्होंने विविधीकरण अपना कर अलग अलग फसलें उगाने भी अपील की। डीएम ने कहा कि किसान फसल उत्पादन के साथ ही उसके भंडारण और मार्केटिंग की संभावनाएं तलाशें। इससे उन्हें फसल का भरपूर दाम मिल सकेगा। डीएम ने किसानों से गन्ने की रिजेक्ट वैराइटी न बोने और गन्ने की समस्याओं से बचने के लिए प्री कलेंडर जारी होने से पहले ही अपने मोबाइल नंबर गन्ना विभाग में अंकित करा दें। कृषि उपनिदेशक एके सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका, डॉ. फैज मोहसिन, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा, अग्रणी बैंक प्रबंधक केडी नौटियाल, सीवीओ डॉ. वीके मलिक, पीपीओ रामवीर सिंह, उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। डीसीओ राजेश्वर यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed