फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   family members killed their daughter's boyfriend in Pilibhit

बेटी के नाबालिग प्रेमी की हत्या: प्रेमिका के घरवालों ने कॉल कर बुलाया, फिर पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 20 Jul 2024 07:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 07:15 PM IST
सार

पीलीभीत के दियोरिया इलाके में 17 साल के किशोर की हत्या कर दी गई। उसे उसकी प्रेमिका के घरवालों ने योजना के तहत रात में घर बुलाया और बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
family members killed their daughter's boyfriend in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया क्षेत्र में प्रेमिका मिलने उसके घर गए नाबालिग प्रेमी को लड़की के घरवालों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने किशोर को बिलसंडा सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


दियोरिया कस्बा निवासी संजीव कुमार के पुत्र शिवम (17) का कस्बे की ही एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था। किशोरी के घरवालों को पता चला तो उन्होंने उस पर सख्ती बरती। इसके बाद भी दोनों चोरी छिपे मिलते रहे। किशोरी के घरवालों को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई। साजिश के तहत शुक्रवार की रात करीब 12 बजे परिजनों ने किशोरी से कॉल करवाकर शिवम को अपने घर बुला लिया। 
विज्ञापन

बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा 
घर पहुंचने पर प्रेमिका के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलंसडा लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। सीओ प्रतीक दहिया ने दियोरिया थाना पहुंच कर आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने मृतक के घर जाकर उसके परिजनों से भी मामले की जानकारी जुटाई। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

किशोरी के परिजनों ने ही बुलाई थी पुलिस 
प्रेमी की पिटाई करने के बाद लड़की के परिजनों ने खुद डायल 112 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद शनिवार सुबह छह बजे जब परिजन थाने पहुंचे तो किशोर खून से लथपथ मिला। उसके पिता ने षड्यंत्र के तहत पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed