{"_id":"c48b547b57d13445debc42413d527336","slug":"family-members-are-sleeping-thieves-took-away-the-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वाले सोते रहे, माल उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर वाले सोते रहे, माल उड़ा ले गए चोर
plibhit
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के रहने वाले हरिपाल शर्मा के घर चोरों ने बुधवार रात नकब लगाकर करीब एक लाख रुपये का माल चुरा लिया। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
हरिपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात चोर किसी समय कमरे के पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में घुस गए। चोर कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर 17 हजार रुपये नकद, जेवर और कपड़े समेत काफी सामान चुरा लिया। घर वाले बृहस्पतिवार को सुबह जागे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। चर्चा फैलने पर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। हरिपाल ने पुलिस चौकी में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दे दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। चौकी प्रभारी श्याम सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन