फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fake signature of EO

लिपिक ने ईओ के फर्जी हस्ताक्षर से करीबियों दे डाले तमाम पास

Fri, 01 May 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
fake signature of EO
बीसलपुर। बिलसंडा नगर पंचायत के एक लिपिक ने लॉकडाउन में इधर उधर जाने के लिए कई लोगों को पास जारी कर दिए, वह भी ईओ के फर्जी हस्ताक्षर से। गुरुवार को ईओ ने एक फर्जी पास पकड़ लिया तो पूरा मामला खुला। इसके बाद लिपिक की फटकार तो लगी ही, सभी पास निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत बिलसंडा में स्थायी ईओ न होने के कारण बरखेड़ा के ईओ राकेश चौबे यहां का अतिरिक्त काम देख रहे हैं। बिलसंडा में कम ही आ पाने का फायदा उठाकर नगर पंचायत के एक लिपिक ने अपने खास लोगों को ईओ के फर्जी हस्ताक्षर कर पास जारी कर दिए। अब यह सब नगर पंचायत के फर्जी पास लेकर घूमते रहते हैं। गुरुवार को लिपिक की ओर से जारी एक फर्जी पास ईओ के हत्थे लग गया। पास पर अपने फर्जी हस्ताक्षर देखकर ईओ दंग रह गए। यह वाहन पास कस्बा निवासी अरुण गंगवार के नाम से जारी था। ईओ ने थोड़ी देर में पता कर लिया कि उनके फर्जी हस्ताक्षर से कार्यालय का कौन सा लिपिक फर्जी पास जारी कर रहा है। ईओ ने उस लिपिक को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और दोबारा ऐसी हरकत करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद ईओ ने लिपिक द्वारा जारी किए गए सभी पास निरस्त कर दिए।
विज्ञापन

तहसीलदार और नायब तहसीलदार ही जारी करते हैं पास
प्रशासन ने बिलसंडा में पास जारी करने का अधिकार तहसीलदार आशुतोष कुमार और नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम अंसारी को दिया है। इन दोनों अधिकारियों के अलावा और कोई भी पास जारी नहीं कर सकता। फर्जी पास जारी करने वाले लिपिक को चेतावनी दी गई है। उसके बनाए सभी पास निरस्त कर दिए गए हैं। - राकेश चौबे, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed