{"_id":"5ea477f28ebc3e904e1cb3f4","slug":"fake-pass-during-lockdown-pilibhit-news-bly403842285","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट एरिया में फर्जी पास लगी कार पकड़ी, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट एरिया में फर्जी पास लगी कार पकड़ी, चालक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस और मजिस्ट्रेटों की तैनाती है। आवाजाही भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। प्रशासन से मिले पास को ही छूट है। फिर भी इस एरिया में फर्जी पास से जुड़ा मामला सामने आ गया।
एसडीएम सौरभ दुबे राजकीय इंटर कॉलेज के पास लॉकडाउन का जायजा ले रहे थे। तभी नया गांव हैदराबाद गांव के निवासी गुरमीत सिंह कार से आए। उसमें पास चिपका था। इसमें कृषि कार्य के लिए वाहन प्रयोग में लाने की बात लिखी थी। चेक करने पर पास एसडीएम से जारी करना बताया गया। एसडीएम का कहना था कि उन्होंने इस तरह का कोई पास जारी ही नहीं किया। फर्जी पास मिलने के बाद कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद