{"_id":"5ea870a28ebc3e904c7981b0","slug":"fake-news-of-rape-two-sisters-arrested-pilibhit-news-bly404157241","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक लाख रुपये नहीं देने पर दो सगी बहनों ने एक युवक को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। जब रुपये नहीं दिए गए तो घर जाकर गाली गलौज की। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बहनों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
मोहल्ला इनायतगंज के निवासी सुधीर पाल सिंह ने सुनगढ़ी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले में दो महिलाएं रहती हैं। दोनों आए दिन मोहल्ले के लोगों के साथ गाली-गलौज करती हैं। तीन बार दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर तीन बार 10-10 हजार रुपये भी ऐंठ चुकी हैं। 26 अप्रैल को दोबारा दोनों आईं और एक लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। शाम को जब रुपये नहीं दिए तो दोनों ने आकर गालियां दीं। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो दोनों भाग गईं और खुद को अपने घर में बंद कर लिया। दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।