{"_id":"595e70c24f1c1b96798b45c5","slug":"extreme-power-supply-from-fault-in-rainy-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में फाल्ट से चरमराई बिजली सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में फाल्ट से चरमराई बिजली सप्लाई
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बारिश शुरू होते ही बिजली विभाग की ओर से किए गए पुख्ता बंदोबस्त की पोल खुलने लगी है। दो दिन हुई बारिश में शहर से लेकर देहात तक बिजली सप्लाई चरमरा गई है। अफसर फाल्ट का रोना रो रहे हैं। अधिकारियों पर शिकायत को अनसुना करने और उपभोक्ता को टरकाने का आरोप लग रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली सप्लाई को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे। विभागीय अधिकारियों ने भी बयानबाजी की। कुछ दिनों तक इसका असर दिखाई दिया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जगह-जगह हो रहे फॉल्ट से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद शहर वासियों के सामने बिजली संकट गहरा गया। कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिरने से फॉल्ट हो गए। इससे बरसात शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। शहर से देहात तक घंटों बिजली कटौती से लोगों को जूझना पड़ा। इसको बारिश रुकने के बाद सुधार कराकर सुचारु कराया जा सका।
विज्ञापन