फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Expressed displeasure over filth and disorder.

Pilibhit News: गंदगी और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

Fri, 24 Jul 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over filth and disorder.
जिला अस्पताल के दवा काउंटर कक्ष पर खड़े प्राचार्य। स्रोत- स्वय
पीलीभीत। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डा. अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। कई स्थानों पर मिली खामियों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राचार्य ने लाइन में लगकर पर्चा भी बनवाया। प्राचार्य करीब तीन सौ मीटर पहले कार खड़ी कर सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल पहुंचे। करीब दो घंटे तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राचार्य की नजर अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और कुछ स्थानों पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर पड़ी। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने, शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और मरीजों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकित्सा उपकरणों के नियमित रखरखाव और उनकी कार्यशील स्थिति बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि कुछ सुरक्षाकर्मी डॉक्टरों के कक्ष और अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर मरीजों के पर्चे लेकर उन्हें डॉक्टरों तक भेजने का कार्य कर रहे हैं। इस पर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। मरीजों की पर्चियों या चिकित्सकीय प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed