{"_id":"617d99d2ee0b1253dc48ccc8","slug":"exhibition-of-pictures-of-freedom-fighters-pilibhit-news-bly4646960128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी
विज्ञापन
पीलीभीत। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लिटिल एंजिल्स स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता सेनानी चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने किया।
प्रदर्शनी में खुदीराम बोस, शिवराम राजगुरु, रानी लक्ष्मीबाई, सरदार बल्लभभाई पटेल, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, राम प्रसाद बिस्मिल, तात्या तोपे, सरोजिनी नायडू, सुखदेव थापर, मंगल पांडे गणेश शंकर विद्यार्थी, बाल गंगाधर तिलक और अशफाक उल्ला के चित्रों का प्रदर्शन किया गया। इसमें बेनहर पब्लिक स्कूल, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, लायंस बाल विद्या मंदिर, सेंट एलायसिस कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षक- शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य अनुराग दास और प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल के प्रयासों की प्रशंसा की। राशि निमरानी, आर्यन गुप्ता, अर्नव गंगवार, आध्या अग्रवाल, अनुष्का सिंह, मानसी अग्रवाल, जोया अकबर ने प्रतिभाग किया। संवाद