फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   EVM or VVPAT malfunctioned, polling halted for half an hour

Pilibhit News: ईवीएम तो कहीं वीवीपैट खराब, आधे से एक घंटा रुका मतदान

Sat, 20 Apr 2024 05:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
EVM or VVPAT malfunctioned, polling halted for half an hour
पीलीभीत। ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) में खराबी और बैटरी कम होने का असर मतदान पर पड़ा। ऐसे में बीसलपुर और जहानाबाद क्षेत्र के कुछ बूथों पर मतदान आधे से एक घंटा देर से शुरू हो सका। पूरनपुर क्षेत्र के बूथ पर वीवीपैट की खराबी भी मतदान में बाधा बनी। कलीनगर के एक मतदान केंद्र पर धीमी गति से मतदान का आरोप भी लगा। हालांकि अधिकारी ईवीएम और वीवीपैट की खराबी से मतदान प्रभावित होने की शिकायतों पर भागते-दौड़ते नजर आए। समस्या का समाधान कराकर मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन


इन स्थानों पर ईवीएम में दिक्कत से रुका मतदान
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय मतदान केंद्र पर ईवीएम की बैटरी लो हो जाने से मतदान कुछ देर के लिए बंद हो गया था। ईवीएम में नई बैटरी डाले जाने के बाद मतदान शुरू हो सका। गांव परेवा किशनी के मतदेय स्थल की ईवीएम कुछ देर के लिए खराब हो गई थी। मतदान 25 मिनट तक बाधित रहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र की ईवीएम में भी खराबी आई। यहां करीब 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा। इसी तरह मनकापुर केंद्र की ईवीएम खराब हो गई थी। करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। संवाद
विज्ञापन


सुबह 8:30 बजे के बाद शुरू हुआ मतदान

जहानाबाद। गांव सिरसी के मतदान केंद्र के बूथ संख्या 86 की ईवीएम में खराबी आने से सुबह 8:30 बजे के बाद मतदान शुरू हो सका। इस मतदान केंद्र पर 86 और 87 बूथ संख्या पर मतदान कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वीवीपैट में खराबी से रुका मतदान
पूरनपुर। गांव सिमरिया ता.महाराजपुर के मतदान केंद्र पर चार वोट पड़ने के बाद अचानक वीपीपैट खराब होने मतदान रुक गया। पीठासीन अधिकारी की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी वीवीपैट लगाई। तब जाकर मतदान शुरू हो सका। संवाद


धीमी गति से मतदान का आरोप
कलीनगर। कलीनगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बूथ संख्या 38 के अभिकर्ता सुमित कश्यप ने बूथ पर धीमी गति से मतदान कराने का आरोप लगाया। कहा कि मतदान की रफ्तार कम होने से मतदाताओं का धूप में परेशान होना पड़ा। हालांकि बाद में इस समस्या का समाधान हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed