{"_id":"6750b21324542aaaa60c50b5","slug":"even-for-a-simple-checkup-one-has-to-visit-the-district-hospital-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126663-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साधारण जांच के लिए भी लगाने पड़ रहे जिला अस्पताल के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साधारण जांच के लिए भी लगाने पड़ रहे जिला अस्पताल के चक्कर
विज्ञापन
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के लैब कक्ष पर रिपोर्ट लेने को लगी भीड़।संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को साधारण जांच के लिए भी दो से तीन दिन चक्कर काटना पड़ रहा है। पहले दिन जांच का सैंपल ही लिया जाता है। इस वजह से मरीज को दवा भी दूसरे दिन ही मिल पाती है। एक दिन में जांच रिपोर्ट न मिलने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को दिक्कत होती है।
जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में संबद्ध होने से यहां मरीजों की संख्या में तो इजाफा हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पूरी तरह दूर नहीं हुई। अस्पताल में जांच तो हो रही है। मगर रिपोर्ट मिलने में दो दिन लग रहे हैं।
जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1500 से 2000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अधिकतर मरीजों को चिकित्सक खून और अन्य जांच लिखते हैं। मरीज के पर्चे में चार से पांच जांचें लिखी जाती हैं। चिकित्सक से परामर्श लेने में ही मरीजों को करीब को दो से तीन घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद मरीज पहले पैथोलॉजी लैब में पंजीकरण करता है, बाद में सैंपल देता है। सैंपल देने के बाद मरीज को जांच रिपोर्ट अगले दिन मिलने की बात कहकर चलता कर दिया जाता है। ऐसे में साधारण बुखार के मरीजों को भी दो से तीन दिन अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
स्टॉफ के अभाव में हो रही दिक्कत
अस्पताल की पैथालॉजी में कार्य करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि लैब में स्टॉफ काफी कम है। अस्पताल में बैठने वाले सभी चिकित्सक मरीजों को जांच लिखते हैं। एक मरीज की चार से पांच जांचें की जाती हैं, जो एक दिन में संभव नहीं हैं।
--
खांसी की दवा लेने आए थे। चिकित्सक ने जांच लिखी हैं। सैंपल दे दिया है, लेकिन जांच रिपोर्ट कल देने के लिए कहा है। अब अगले दिन ही दवा मिल पाएगी।
- ओमप्रकाश, रमनगरा
--
सैंपल देने के लिए करीब दो घंटे का समय लग गया, अब जांच रिपोर्ट अगले दिन मिलने के लिए कह रहे है। इसके बाद ही चिकित्सक दवा देंगे।
- प्रेमवती, बरहा
--
चिकित्सक को दिखाने से लेकर जांच रिपोर्ट में घंटों कतार में लगना पड़ा। अब रिपोर्ट अगले दिन देने को कह रहे हैं। जो दवा लिखी चिकित्सक कक्ष में उसे खाने का तरीका भी नहीं बताया गया।
- कृष्णा देवी, अमरिया
--
पुत्री अवनी के गले में दिक्कत थी। दवा लेने से पहले जांच लिखी गई। मगर जांच रिपोर्ट आज देने से मना कर दिया। अब अगले दिन ही दवा लेंगे। - कृष्णा मिश्रा
--
मेडिकल कॉलेज बनने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे काम थोड़ा प्रभावित हो रहा है। जल्द ही इसको सही करा दिया जाएगा।
-डॉ. रमाकांत सागर, सीएमएस