{"_id":"64e10f691ee159489d0a01d4","slug":"erosion-of-sharda-river-is-not-stopping-even-after-applying-percopine-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2944-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परकोपाइन लगाने के बाद भी नहीं रुक रहा शारदा नदी का कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परकोपाइन लगाने के बाद भी नहीं रुक रहा शारदा नदी का कटान
Sun, 20 Aug 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
शारदा नदी किनारे कटान से बचाव को लगाई जाती परकोेपाइन ।
पूरनपुर। जलस्तर कम होने पर शारदा नदी शनिवार को भी तेजी से कटान करती रही। तीन किसानों की छह एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई। कटान रोकने के लिए परकोपाइन लगाने का काम शनिवार को भी जारी रहा। कार सेवा कर गांव के लोगों ने प्लास्टिक की रस्सी के दो जाल बनाकर नदी किनारे रखकर उनमें 10-10 कट्टे भरे। बच्चों ने गांव बचाओ, ठोकर बनाओ के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला।
नदी किनारे दो दिन से कटान रोकने को तेजी से हो रहे काम के बाद भी नदी कटान नहीं रुक रहा है। शनिवार को नदी ने लगाई गई परकोपाइन के नीचे से कटान शुरू कर दिया। प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि शनिवार को गांव निवासी विनय सरकार, खिरोद विश्वास और शिववाला की दो-दो एकड़ जमीन में खड़ी गन्ने की फसल लील ली। संवाद