फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   enviorment

पौधरोपण के साथ वृक्षों के कटान को भी बचाएं

Fri, 05 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 05 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
enviorment
नेहरू ऊर्जा उद्यान में हुई गोष्ठी का शुभारंभ डीएम ओएन सिंह एवं एसपी जेके शाही ने पौधरोपण से किया। इस दौरान डीएफओ कैलाश प्रकाश व आदर्श कुमार ने भी पौधरोपण किया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी के योगदान और जागरूकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने किया। यहां प्रोफेेसर केएन यादव, रेंजर वीरपाल सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम अयोध्या प्रसाद यादव, डॉ. उमाशंकर, लक्ष्मीकांत शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। गांधी स्टेडियम में चल रहे कार्यक्रम के तीसरे दिन पर्यावरण संरक्षण पर आधारित  पेंटिंग प्रतियोगिता हुई।  जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण को लेकर अपनी भावनाओं को कागज पर उकेरा। इसमें पार्थ शर्मा, आकाश, कोमल, शौर्यप्रताप, सक्षम, रविंद्र, रुचि, रितिका, प्रिया, दिव्यांश, अभिषेक, मनोज, श्लोक समेत तमाम विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में शामिल सौरभकिशोर सक्सेना व संगीता वर्मा ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें शौर्यप्रताप सिंह, स्वाति शर्मा, आकाश सिंह, पार्थ शर्मा, सक्षम सक्सेना, भूपेंद्र भारती को श्रेष्ठ प्रतिभागी घोषित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, सछास जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, उर्मिला देवी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने सभी का आभार जताया। इधर छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर में इको क्लब के सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। यहां सुनील कुमार, शकील अंसारी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। पर्यावरण दिवस पर अनुदेशकोें ने बीआरसी कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही अपने तैनाती के स्कूलों में वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। शिक्षक बृजेश शुक्ला ने पौधरोपण  के महत्व पर प्रकाश डाला। अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर  एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित मिश्रा, महेश यादव, कृपानंदन, नरेंद्र, रवींद्र, गामा, इंदु मौजूद रहे। गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने सांसद आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह के प्राथमिक स्कूल में पौधरोपण किया। प्रधान शांती देवी, तेजपाल सिंह, शिवपाल सिंह आदि मौजूद रहे। आयुर्वेद चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में प्रदूषण से होने वाली बीमारियों पर चर्चा की गई और जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मुरारी श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा, जसपाल सिंह, आरबी सिंह, चैन सिंह, यूनुस खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। तहसील सभागार में हुई गोष्ठी में एसडीएम बीपी सिंह ने पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर प्रगतिशील बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुनीश जायसवाल को प्रशस्ति पत्र सौंपा। तहसीलदार नन्हेंलाल विचार रखे। गोष्ठी में तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। इधर डायट के प्रशिक्षार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। जिसमें योगेंद्र शर्मा, मुनींद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। एसआरएम इंटर कालेज में सेव इंवायरमेंट वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में ड्राइंग कं पटीशन हुई,जिसमें यूको क्लब के 25 सदस्यों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में सोसाइटी जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश गर्ग, जिला सचिव टीएच खान शामिल रहे। जिला सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। सुभाष चंद्र बोस ईको क्लब मोहम्मदपुर भजा में हुए कार्यक्रम में क्लब सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जयप्रकाश, शैलेंद्र, विनीता, पंकज, तौलेराम मिश्रा, दीपक कुमार, वैभव अवस्थी, वीरपाल और जेके पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। वन रेंज कार्यालय पर गोष्ठी हुई। जिसमें पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पौधरोपण करने का आह्वान किया गया। रेंज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। वन क्षेत्राधिकारी कुंजमोहन वर्मा पर्यावरण को लेकर जागरूक रहने की अपील करते हुए खेतों व घरों के आसपास 10-10 पौधे लगाने का आह्वान किया। ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र सिंह यादव ने पर्यावरण संरक्षण की अपील की। सहायक वन क्षेत्राधिकारी संजीव तिवारी ने भी विचार रखे। इस मौके पर रमाकांत सक्सेना, अरविंद अवस्थी, सुरेश गंगवार, संजीव सक्सेना, बाबूराम, गोपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed