फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entered the bike parked trolley One killed , one wounded

खड़ी ट्रॉली में घुसी बाइक एक की मौत, एक घायल

Tue, 05 Jan 2016 11:35 PM IST
Nuria
Nuria Updated Tue, 05 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Entered the bike parked trolley One killed , one wounded

क्षेत्र में टनकपुर हाइवे पर एक ईंट भट्ठे के पास खड़ी ट्रॉली में बाइक पीछे से घुस गई। इस हादसे में बाइक चला रहे थाना क्षेत्र के गांव आराजी गोरख निवासी 45 वर्षीय डालचंद की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मोहल्ला खब्बापुरवा (नईबस्ती) निवासी कमरुल घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

गांव आराजी गोरख निवासी राजेश ने बताया कि उनके पिता 45 वर्षीय डालचंद पीलीभीत से मझोला जा रहे थे। उनकी बाइक पर न्यूरिया कस्बे के मोहल्ला खब्बापुरवा निवासी कमरुल भी सवार था। टनकपुर हाइवे पर एक ईंट भट्ठे के पास सड़क पर ट्रॉली खड़ी थी। रात करीब डेढ़ बजे बाइक ट्रॉली के पीछे घुस गई। इससे पिता की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पति की मौत के बाद से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed