फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Então aparecerá no vestido cáqui Crianças de escolas públicas

फिर खाकी ड्रेस में दिखेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

Thu, 23 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 23 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 2.10 लाख बच्चे जल्द ही नई खाकी रंग की यूनिफार्म में नजर आएंगे। शासन ने 30 अगस्त तक विद्यालयों में यूनिफार्म वितरित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी व सहायता प्राप्त माध्यमिक, बेसिक विद्यालयों व मदरसों में  कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को हर साल दो जोड़ी नि:शुल्क यूनिफार्म दिए जाने की व्यवस्था है। इस बार भी शासन ने शैक्षिक सत्र 2016-17 में बच्चों को नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण के आदेश दिए हैं। इसके तहत जिले में इस बार कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले करीब 2.10 लाख बच्चों को दो सेट नि:शुल्क यूनिफार्म वितरित की जाएगी। इसको लेकर प्रमुख सचिव आलोक रंजन ने आदेश जारी किए हैं। जारी शासनादेश के मुताबिक यूनिफार्म वितरण विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से 15 जुलाई से 30 अगस्त तक किया जाएगा। छात्रों को खाकी रंग की कमीज, खाकी पैंट व टाई वहीं छात्राओं को खाकी कुर्ता, इसी रंग की सलवार व दुपट्टा दिया जाएगा। एक बच्चे को यूनिफार्म के दो सेट मिलेंगे। एक बच्चे पर सरकार 400 रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन


इन निर्देशों का करना होगा पालन
- यूनिफार्म खरीद को बनेगी चार सदस्यीय क्रय समिति।
- कपड़े की गुणवत्ता भी तय करेगी क्रय समिति। 
- 20 हजार से एक लाख तक के व्यय कोटेशन व उससे अधिक की खरीद पर अपनाई जाएगी टेंडर प्रक्रिया।
- रेडीमेड ड्रेस बांटने पर जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज।

शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में 15 जुलाई से 30 अगस्त तक निशुल्क यूनिफार्म वितरित की जानी है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से इस बाबत सूचनाएं मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंबरीष कुमार यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed