फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Engineers were off work

अभियंताओं ने बंद कराया काम

Fri, 19 Jun 2015 11:48 PM IST
माधोटांडा।
माधोटांडा। Updated Fri, 19 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Engineers were off work
शारदा नदी में बढ़े जल स्तर के चलते शारदा सागर डैम के पास नगरिया खुर्द
विज्ञापन
में बाढ़ कटान रोकने को बाढ़ खंड द्वारा कराया जा रहा अधिकांश बचाव कार्य पानी में डूब गया। इसके चलते अभियंताओं ने वहां फिलहाल बचाव कार्य रोक दिया है। बचाव कार्य के लिए ठेकेदारों की ओर से भरकर रखी गई रेत की हजारों बोरियां भी पानी में डूब गईं। इससेे काम करने वाले ठेकेदारों को नुकसान हुआ हैं।
शारदा नदी की बाढ़ से हर साल बड़ी तबाही होती है। बाढ़ खंड ने इससे बचाव के लिए कई प्रोजेक्ट बनाकर भेजे थे, लेकिन समय से स्वीकृति न मिलने के कारण बचाव कार्य समय से शुरू नहीं हो सके, लेकिन बजट मिलने की प्रत्याशा में बाढ़ खंड के अभियंताओं ने कटान रोकने को 11 स्परों के निर्माण का कार्य शुरू कराया। अभी कार्य पूरा भी नहीं हो सका था कि शारदा का जल स्तर बढ़ गया। इससे अधिकांश कार्य पानी में डूब गया। सूचना पर सहायक अभियंता श्याम सिंह बघेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी की स्थिति देख काम बंद करा दिया। सहायक अभियंता ने बताया कि अब पानी कम होने पर ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed