{"_id":"e234aa17d4a2020adfdcb785a61d221e","slug":"encompass-the-indefinite-continued-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
पीलीभीत।
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
समायोजन की मांग को
विज्ञापन
लेकर शिक्षामित्रों का शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
गुरुवार को बीसलपुर समेत अन्य ब्लाकों में भी धरना शुरू हो गया।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों का समायोजन न होने के विरोध में बुधवार से ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था जो गुरुवार को भी जारी रखा। धरना स्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने कहा कि जब तक सरकार सभी शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित नहीं कर देती, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को बीआरसी परिसर में बुद्धि शुद्धि मां दुर्गा का हवन कार्यक्रम होगा।
इस दौरान त्रिलोकीनाथ, मीना अग्निहोत्री, कौशल्या दीक्षित, अनीता सक्सेना, सुनीता, गायत्री देवी, साधना, जया गंगवार, रामबहादुर, मोहनलाल, रामकुमार, रामदयाल, ममता, बबली, निर्मलस्वरूप, श्रुति वर्मा, प्रियंका, निर्मला मौर्य आदि शिक्षामित्र शामिल रहे।
बीसलपुर। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में बीआरसी बीसलपुर में भी अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। धरने पर ब्लाक उपाध्यक्ष हरीश वर्मा, महामंत्री सर्वेश गंगवार, सपना, भगवानदेई, अनामिका, गिरिजा गंगवार, प्रियंका, पुष्पा, दीप्ति, रजनीश, राजपाल, दिनेश, आदि मौजूद रहे।
बिलसंडा। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री शैलेंद्र गंगवार के नेतृत्व में समायोजन की मांग को लेकरखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री ने कहा कि शिक्षामित्रों के समायोजन संबंधी कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई। सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। ब्लाक मंत्री प्यारेलाल गंगवार ने समायोजन की समय सारणी जारी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन करने वालों में श्रीकांत शर्मा, संतकुमार, संजीव राजपूत, वेदप्रकाश, कमलेश्वर सिंह, संतराम, उर्वेश कुमार, रेखा कुमारी आदि मौजूद रहे।