{"_id":"56deea2c4f1c1b6e648b456d","slug":"emphasis-on-women-empowerment","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
ब्यूरो/ पीलीभीत।
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
महिला दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में हुए कार्यक्रम
शहर में महिलाओं ने किया पथसंचलन
स्कूलों में हुईं गोष्ठियां और प्रतियोगिताएं
जिला पंचायत में 21 महिलाएं सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने पथ संचलन किया। जिला पंचायत में हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और शिक्षित होने पर जोर दिया। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने जननी सुरक्षा योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए संस्थागत प्रसव कराने की बात कही। इमराना बेगम ने किशोरियों में होने वाले बदलाव और उनसे संबंधित बीमारियों के बारे में बताया। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सर्वेश वर्मा, संजीव उपाध्याय आदि ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली प्रत्येक ब्लाक की एक-एक आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तम कुमार, हबीबुल हसन, पीएस आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल कॉलेज में गोष्ठी हुई। जिसमें निदेशक सरोज जगोता ने महिलाओं की वर्तमान स्थिति के साथ उनके अधिकारों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने महिलाओं को जागरूक करने पर बल दिया। यहां उपप्रधानाचार्य तरन्नुम हुसैन, सुनील मानव, मुकुंदीलाल पांडेय, ईशान त्रिपाठी, विकास दुबे आदि मौजूद रहे। नारी विश्वास भारती के जिला उपाध्यक्ष नीरज शिवांश के नेतृत्व में शहर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन छतरी चौराहा स्थित संतोषी माता मंदिर से शुरू होकर स्टेशन रोड, सुनगढ़ी, चावला चौराहा, गैस चौराहा, होली चौराहा होता हुआ काला मंदिर प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुआ। इसमें गीता शिवांश, बसंती शिवांश, सिम्मी, सुमन, सोनी, लक्ष्मी, शिवी, सीमा, बबली, रामगुनी, गीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
गोदावरी एस्टेट में महिला दिवस पर हुई गोष्ठी में एपवा की जिला सचिव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमा गैरोला ने कहा कि हम 106वां महिला दिवस मना रहे हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने इस दिन छुट्टी घोषित करने की जरुरत नहीं समझी। महिलाओं को जो अधिकार मिले हैं, उन्हें महिलाओं ने लड़कर हासिल किए है। किसी भी सरकार की कोई भूमिका नहीं है। आगे भी बेखौफ आजादी, बलात्कार, भ्रूण हत्या, सम्मान व रोजगार पाने के लिए महिलाओं को स्वयं ही लड़ना होगा। इस मौके पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन जिलाध्यक्ष कुलसुम बेगम, संगीता नेगी, वंदना यादव, सीमा पांडेय, देवकी देवी, कल्पना सक्सेना, मंजू राठी, रिंकी सक्सेना, शालिनी, पूनम सिंह आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
वाद-विवाद में रजनी, निबंध में शिवानी अव्वल
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चौक बाजार में महिला हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में रजनी सक्सेना, कुर्सी दौड़ में माधुरी सक्सेना ने बाजी मारी। विजेताओं को शकील नूरी ने पुरस्कृत किया। यहां शहर अध्यक्ष ञवसुंधरा सुरभि, रवींद्र मोहन भटनागर, अवधेश वाजपेई, राजरानी, शशि सक्सेना आदि मौजूद रहे। सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें शिवानी मिश्रा, कोमल वर्मा, रीना ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। मैनेजर सुरभि सक्सेना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
पूरनपुर। मदरसा फैजाने खालिद में विश्व महिला दिवस पर पेंटिग, मेहंदी, निबंध प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य इमरान अली खालिदी ने महिला दिवस पर प्रकाश डाला। सायबा बी, जैनव बी, सायरा बी, सईफा बी, सितारुद्दीन, हाफिज नदीम अख्तर आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। मेनका गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में श्रीराम कथा सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता व प्रशासक सत्यप्रकाश ने महिलाओं से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया। यहां प्रधानाचार्या डॉ. चंद्रमुखी, शशिकांत, सुधाकर गंगवार, दीपक कुमार, अमित मिश्र, प्रिया, मृदुला सक्सेना, खुश्बू, सविता, आंचल, मधु ,गौरी, आरती, कुसुम और शिवांगी आदि मौजूद रहे। मुकुट आदर्श बाल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्या सुधा मिश्रा, विमल शुक्ला, ब्रह्मप्रकाश अग्रिहोत्री, राजेश तिवारी, वैवीर सिंह, स्वार्थी गंगवार, रामेश्वर दयाल आदि ने विचार रखे।
अमरिया। सुचेतना समाज सेवा के तत्वावधान में हुई गोष्ठी में ग्राम प्रधान शीबा खान ने महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षित होने व बेटियों को शिक्षित करने की बात कही। संस्था के उपनिदेशक फादर आयवन ने पर्यावरण से होने वाले नुकसानों की जानकारी देते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। महिलाओं व किशोरियों ने नाटक, नृत्य आदि कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर शबनम, व्रिटा, रमिला, तारा, मीना, रोशनी, प्रेमलता, सावित्रीदेवी, निविया, मोहिनी, अशोक कुमार, आनंदपाल, बाबूराम आदि मौजूद रहे।