फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Emphasis on implementing No Vehicle Day two days a week

Pilibhit News: सप्ताह में दो दिन नो व्हीकल डे लागू करने पर जोर

Sun, 31 May 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on implementing No Vehicle Day two days a week
पीलीभीत। सामाजिक संस्था द रूट क्लब ने जिले में बढ़ते प्रदूषण, ईधन की खपत और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए सप्ताह में दो दिन नो व्हीकल डे लागू किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष अरीब अहमद वारसी व सचिव शिवम कश्यप एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में लगभग 1.95 लाख वाहन पंजीकृत हैं। प्रतिदिन करीब 40 हजार लीटर डीजल व 15 हजार लीटर पेट्रोल की खपत हो रही है।
विज्ञापन

संस्था ने बताया, बढ़ते प्रदूषण का असर पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जैव विविधता व पक्षियों के प्रजनन चक्र पर भी पड़ रहा है। ज्ञापन में इलेक्ट्रिक, सीएनजी, सार्वजनिक परिवहन, स्कूल वाहन एवं एंबुलेंस को छूट देने का सुझाव दिया गया। ज्ञापन देने वालों में ओम वर्मा, मोहम्मद जिलानी, मो. फरहान, मो. अली मंसूरी, सैय्यद हन्नान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed