फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Emergency is a dark chapter for the country: Shakya

भाजपा ने आपातकाल को देश के लिए काला अध्याय बताया, लोकतंत्र सेनानी सम्मानित

Sun, 26 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Emergency is a dark chapter for the country: Shakya
Emergency is a dark chapter for the country: Shakya - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिग्विजय शाक्य ने आपातकाल को देश के लिए काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। इसका विरोध करने वाले लोग नमन के योग्य हैं।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों ने अपने अनुभव सुनाए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों की बदौलत भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन पाई है। पार्टी सेनानियों की ऋणी है। विधायक बाबूराम पासवान ने सेनानियों को पहले माला पहनाए फिर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एक सम्मान पत्र भी भेंट किया गया। बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, प्रफुल्ल मिश्रा, अभिमन्यु गंगवार, राकेश गुप्ता, रुद्रकांत अवस्थी, चेतन शर्मा, लोकतंत्र रक्षक सरयू प्रसाद रस्तोगी, पूरन लाल गंगवार, योगेश मिश्रा, वीरेन्द्र गंगवार मंचस्थ रहे।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
भाजपा के जिला प्रवक्ता स्वतंत्र देवल ने बताया कि विश्वमित्र टंडन, अश्वनी जैसवार, तौसीफ अहमद, प्रमोद अग्रवाल, डॉ. सुधीर मिश्रा, डॉ. वीरेन्द्र बहादुर सिंह, राजीव अग्रवाल, डॉ. धीरेंद्र सिंह चौहान, पूरनलाल, राम कृष्ण, राम चंद्र लाल, कैलाश चंद्र, सरदार सर्वजीत सिंह, अरविंद सिंह, कैलाश चंद्र गुप्ता, प्यारे लाल पाल, राम बहादुर सिंह, सुंदर लाल, नंदलाल, कृष्ण कुमार, राम बहादुर पाल, डॉ. वीरेंद्र जैसवार, छोटे लाल शर्मा, ज्वाला प्रसाद, भीम सेन शर्मा, राम पाल शर्मा, कन्धई लाल, इकबाल सिंह, शिव राम सागर, कैलाश कुमार, मो. रजा, राजीव कुमार, अरुण वाजपेयी, राम गोपाल मिश्र, राम स्वरूप, गोधन लाल, ईश्वरी प्रसाद, नोखे लाल, श्री राम, मो. मियां, नत्थू लाल, कुंदन लाल, छेदा लाल, इकबाल सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed