{"_id":"66f066690e682a55d3033a34","slug":"elephants-were-driven-away-from-the-fields-by-bursting-firecrackers-and-playing-drums-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122867-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पटाखे छुड़ाकर और पीपे बजाकर हाथियों को खेतों से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पटाखे छुड़ाकर और पीपे बजाकर हाथियों को खेतों से खदेड़ा
विज्ञापन
गांव सुल्तानपुर में हाथियों द्वारा उजाड़ी गई गन्ने की फसल। स्रोत: ग्रामीण
पूरनपुर। गांव सुल्तानपुर में गन्ने के खेत में घुसे हाथियों की भनक लगने पर लोगों ने शोर-शराबा कर, पटाखे दागकर और पीपे बजाकर हाथियों को खदेड़ा। हाथी नहर पार कर जंगल में चले गए। इससे पहले हाथियों ने गांव के रमाकांत के खेत में घुसकर गन्ने की फसल खाई और खराब कर दी। हाथियों की खेतों में आवाजाही से किसान परेशान हैं।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तीन हाथी खेतों में घुसकर फसलें खा रहे और खराब कर रहे हैं। शनिवार रात को हाथी गांव सुल्तानपुर के रमाकांत के खेत में पहुंचे। हाथियों ने खेत में गन्ना खाया और खराब किया। हाथियों के गांव के समीप खेत में होने की जानकारी पर खुटार रेंज की टीम के साथ गांव के तमाम लोग पहुंच गए।
लोगों ने पटाखे दागे, पीपे पीटकर शोर-शराबा किया। शोर-शराबे पर हाथी गांव के समीप की नहर को पार कर जंगल की ओर चले गए। हाथियों के फिर रात को खेतों में आने की आशंका से किसान परेशान हैं।