फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elephants crushed the sugarcane of four farmers

Pilibhit News: हाथियों ने रौंदा चार किसानों का गन्ना

Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Elephants crushed the sugarcane of four farmers
गांव पिपरा में हा​थियो ने खराब की गन्ना की फसल । स्रोत - किसान
पूरनपुर। मैलानी के जंगल से निकलकर हाथियों ने गांव पिपरा के चार किसानों के खेतों में घुसकर गन्ना और केला की फसल रौंद डाली।
विज्ञापन

मैलानी जंगल से निकलकर हाथियों के खेतों में पहुंचकर फसलें खाने और खराब करने का सिलसिला करीब दो महीने से चल रहा है। हाथियों की दहशत के चलते किसान रात को खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। रविवार रात को जंगल से निकले हाथियों ने गांव पिपरा निवासी शेरपाल, हरीराम, सेवाराम, बहादुर के खेतों में घुसकर गन्ने की फसल रौंद डाली। सूचना पर हाथियों की निगरानी में लगी मैलानी रेंंज की टीम ने वन दरोगा राजाराम तिवारी के नेतृत्व मेंं पहुंचकर किसानों से फसलों के नुकसान की जानकारी ली। हाथियों की आवाजाही न रुकने से क्षेत्र के किसानों में रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed