{"_id":"68bac6ae7d2f82c1b101c2b6","slug":"elephant-breaking-down-a-gate-and-trampling-paddy-and-sugarcane-crops-in-pilibhit-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नेपाली हाथी ने मचाया उत्पात, बनकटी गांव में गेट तोड़ा, धान-गन्ना की फसलों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नेपाली हाथी ने मचाया उत्पात, बनकटी गांव में गेट तोड़ा, धान-गन्ना की फसलों को रौंदा
Fri, 05 Sep 2025 04:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 Sep 2025 04:47 PM IST
सार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में बीते एक माह से हाथी डेरा जमाए बैठा है। इस हाथी ने बृहस्पतिवार रात न्यूरिया क्षेत्र के बनकटी गांव में उत्पात मचाया। एक गेट तोड़ दिया और फसलें रौंद डाली।
विज्ञापन
बनकटी गांव में तोड़ा गेट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज में नेपाली हाथी ने बृहस्पतिवार रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने न्यूरिया क्षेत्र के बनकटी गांव में एक गेट तोड़ डाला। खेतों में घुसकर धान व गन्ने की फसल रौंद दी। हाथी के गांव की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
एक माह पूर्व से एक नेपाली हाथी ने माला रेंज के जंगल में डेरा जमा रखा है। माला गेस्ट हाउस में पीटीआर के चार हाथियों की मौजूदगी के चलते नेपाली हाथी भी उनके आसपास ही डेरा जमाय रहता है। एक माह पूर्व से हाथी रात को जंगल से बाहर निकलकर लगातार जाल फेंसिंग और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
बनकटी गांव में तोड़ा गेट
बृहस्पतिवार रात नेपाली हाथी न्यूरिया क्षेत्र के बनकटी गांव की सीमा में पहुंच गया। हाथी ने जंगल क्षेत्र में बनकटी गांव में बना एक गेट तोड़ दिया। इसके बाद किसान रामचंद्र और प्रहलाद सिंह समेत कई किसानों की धान और गन्ने की फसलों को रौंद डाला। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में भगदड़ की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम ने हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास शुरू किए। वहीं वन विभाग ने प्रभावित किसानों को नुकसान का आकलन कर मुआवजे का आश्वासन दिया है। रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि टीमें सतर्क हैं। हाथी की नियमित निगरानी की जा रही है।