{"_id":"68a76d276874c5677707d326","slug":"electricity-supply-to-1500-city-consumers-was-disrupted-for-six-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-142329-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छह घंटे बाधित रही शहर के डेढ़ हजार उपभोक्ताओं बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छह घंटे बाधित रही शहर के डेढ़ हजार उपभोक्ताओं बिजली आपूर्ति
Fri, 22 Aug 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बिना सूचना दिए ही रीवैंप योजना का काम कराया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रहे है। बृहस्पतिवार को बंच केबल डाले जाने से स्टोर सेंटर से जुड़े करीब डेढ़ हजार उपभोक्ताओं को छह घंटे आपूर्ति नहीं मिल सकी। साथ ही अन्य इलाकों में कटौती होती रही।
जिले में चल रहे रीवैंप योजना के कार्य में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। सूचना दिए बिना ही इलाकों की आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। बृहस्पतिवार को स्टोर सेंटर से जुड़ने वाले छतरी चौराहे के आस-पास, बल्लभ नगर, राजाबाग, सुनगढ़ी, मधुवन कॉलोनी और नई बस्ती के आस-पास के इलाकों में बंच केबल डाले जाने का काम हुआ।
ऐसे में यहां सुबह दस बजे आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम करीब चार बजे आपूर्ति को सुचारु की गई। डेढ़ हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर नकटादाना स्थित केजीएन टू में फेस की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए। मंडी समिति की ओर भी करीब दो घंटे तकनीकी समस्या से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
बेनहर फीडर पर ट्रांसफार्मर में तकनीकी समस्या आने से यहां करीब आधा घंटा उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के अशोक कॉलोनी, एकता नगर, आवास विकास, साहूकारा, तुलाराम, रामबिहार, राजीव कॉलोनी आदि इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि बंच केबल डाले जाने से स्टोर सेंटर से जुड़े कुछ इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।