फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   electricity problem

कई गांवों में तीन दिन से बिजली ठप

Sun, 04 Jul 2021 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
electricity problem
पीलीभीत। दो दिन पहले हुई आंधी-बारिश से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था को पावर कॉरपोरेशन अभी दुरुस्त नहीं करवा सका। बैरा समेत कई गांवों में क्षतिग्रस्त पोल और बिजली के तारों को रविवार तक सुधरवाया नहीं जा सका। लगातार तीन दिन की कटौती ने ग्रामीणों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे अचानक आंधी और फिर बारिश हुई थी। इस दौरान बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। शहर में आई खराबी को तो चार घंटे बाद दूर कर दिया गया। 20 से अधिक गांवों में बिजली के पोल और तार टूटकर गिर गए थे। उनका अभी तक सुधार नहीं कराया जा सका है। 52 घंटे से ग्रामीण भीषण गर्मी में बिना बिजली के परेशान होते रहे। बैरा गांव में करीब चार पोल टूटकर गिरे हैं। वहां पर तार भी कई गलियों में रविवार को भी पड़े रहे। ग्रामीणों ने बताया शनिवार दोपहर बाद पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी गांव आए थे। मगर चंद मिनट रुकने के बाद चले गए और फिर कोई सुधार करने रविवार को भी नहीं पहुंचा है। इसी तरह से खेड़ा, ढकवारा गुलैंदा समेत कई गांवों में भी सप्लाई सुचारु नहीं कराई जा सकी है। अधिकारी अब सोमवार को सभी जगह सप्लाई दुरुस्त कराने का दावा कर रहे हैं। उधर, रविवार को भी शहर में कई बार बिजली गई। पहले सुबह सात बजे बिजली गई और आधे घंटे गुल रही। इसके बाद सप्लाई चालू की गई, मगर मोहल्ला आसफजान, साहूकारा, नई बस्ती, मेन बाजार समेत आसपास के इलाकों में लो-वोल्टेज की से उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

आंधी आने पर गांव के कई पोल टूटकर गिर गए। कुछ कर्मचारी आकर चले गए। पूछने पर कहा कि थोड़ा इंतजार करना होगा। - रूपेश शर्मा
शुक्रवार रात से बिजली व्यवस्था ठप है। भीषण गर्मी में बिना बिजली परेशान होना पड़ रहा है। जल्द सुधार होना चाहिए। - उत्तम मिश्रा
पहले ही गांव को सप्लाई कम मिल रही थी। अब तो तार और पोल टूटने से पूरी तरह ठप हो चुकी है। कई दिक्कतें आ रही है। - रवि पाल
दो दिन से बिजली नहीं आ रही है। जिस तरह से कर्मचारी सुस्त चाल चल रहे हैं, पता नहीं कब सुधार होगा। - मनोज कुमार, गांव बैरा
आंधी-बारिश से करीब 20 पोल टूट गए थे और तार भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इस पर टीम लगा दी गई थी। अधिकांश जगह सुधार कराकर सप्लाई शुरू करा दी गई है। जहां काम बाकी है, उसे भी जल्द पूरा कराया जाएगा। - अमित कुमार आनंद, अधिशासी अभियंता , पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed