{"_id":"5f36e7c88ebc3e3d0144c583","slug":"electricity-problem-pilibhit-news-bly416318966","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और तेज हवा से फाल्ट के बाद कई इलाकों की बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और तेज हवा से फाल्ट के बाद कई इलाकों की बिजली हुई गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बारिश और तेज हवा चलते ही डबल फेस होने से फाल्ट होते ही शहर की बिजली व्यवस्था लडख़ड़ा गई। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। बारिश रुकने पर पावर कॉरपोरेशन ने टीम लगाकर सुधार कराया। मगर सप्लाई चालू होने के बाद भी ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की दिक्कत बनी रही।
गर्मी बढ़ने के बाद शहर की बिजली व्यवस्था पहले ही चरमरा गई थी। इसके ऊपर अब बारिश होने पर आए दिन खराबी के नाम पर कटौती हो रही है। शुक्रवार तड़के बारिश और हवा चलने के बाद नकटादाना फीडर में डबल फेस होने से फाल्ट हो गया। इसके चलते आधी रात के बाद निरंजनकुंज, अशोक कॉलेनी, एकता नगर, आवास विकास, एफसीआर्ई गोदाम के पीछे, सुभाष नगर कॉलोनी, अवध नगर कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली चली गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन की तरफ से सूचना-शिकायतों के आदान-प्रदान को बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारी लेने का प्रयास किया। अधिकारी-कर्मचारियों के ग्रुप मेें जुड़ा होने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। शहर की दिक्कत के सवाल पर कर्मचारी देहात क्षेत्रों में हो रही रोस्टिंग के मेसेज भेजते रहे। इसे लेकर उपभोक्ताओं ने खासी नाराजगी भी जताई। शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजे के बाद सुधार के बाद सप्लाई शुरू हुई। मगर मोहल्ला नई बस्ती, आसफजान, साहूकारा, लाल रोड, मोहतसिम खां, मुख्य बाजार आदि में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि बारिश और तेज हवा से नकटादाना फीडर में डबल फेस हो गया था। इसी के चलते हुए फाल्ट से सप्लाई बाधित हुई। मरम्मत कराकर सप्लाई चालू करा दी गई।