{"_id":"65a80f5830ace839ce075d65","slug":"electricity-corporation-will-control-the-cut-with-armored-cable-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-10875-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आर्मार्ड केबल से कटिया पर अंकुश लगाएगा विद्युत निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आर्मार्ड केबल से कटिया पर अंकुश लगाएगा विद्युत निगम
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन स्तर से फरमान जारी होते ही नए कनेक्शन को सिर्फ आर्मार्ड केबल से ही जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही पुराने उपभोक्ता का कनेक्शन तार खराब होने पर भी उसे आर्मार्ड केबल का प्रयोग करना होगा। ऐसा न करने पर विद्युत निगम कार्रवाई करेगा।
पुराने केबलों से लोग कई जगह पर जोड़ तोड़ कर बिजली की चोरी कर लिया करते थे। इससे निगम को राजस्व क्षति होती थी साथ ही उस लाइन मेंं फाल्ट होने की आशंका बढ़ जाती थी। अब बिजली चोरी रोकने के लिए शासन से फरमान जारी हो गया है कि नए कनेक्शन बिना आर्मार्ड केबल नहीं दिए जाएंगे।
उपभोक्ता बाजार से आर्मार्ड केबल को खरीदकर लाएगा। इसके बाद विभागीय लाइनमैन उसका कनेक्शन खंभे से जोड़ेगा। इसके साथ ही पुराने उपभोक्ताओं की लाइन खराब होने पर वह साधारण केबल से कनेक्शन नहीं ले सकेंगे। उन्हें नए आर्मार्ड केबल से ही कनेक्शन को लेना होगा। जिसके लिए उन्हें विभाग को जानकारी देनी होगी। ऐसा न करने पर निगम द्वारा उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ आशीष कौशल ने बताया कि नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता को बाजार से केबल खरीदनी पड़ेगी। निगम के कर्मचारी उस नए कनेक्शन को जोड़गा।
विज्ञापन
सितंबर 2023 से लागू हुआ नियम
सितंबर से सभी नए कनेक्शन को आर्मार्ड केबल से जोड़ा जा रहा है। शहर में विभाग के द्वारा करीब तीन सौ कनेक्शन को दिया जा चुका है। हालांकि यह केबल अभी विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ता को यह केबल बाहर से लेनी हो रही है।
केबल में कट लगाना होगा असंभव
आर्मर्ड केबल को आसानी से नहीं काटा जा सकता है। केबल लोहे की पत्ती या तार के अंदर पैक होता है। उसके ऊपर प्लास्टिक या रबर की मोटी परत चढ़ी रहती है। ऐसे में करंट की कोई संभावना नहीं रहेगी। अब तक सर्विस केबल को काटकर बिजली चोरी की जा रही है।