फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electric train will run on Shahjahanpur railway line today

आज शाहजहांपुर रेलखंड पर दौड़ेगी विद्युत ट्रेन

Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electric train will run on Shahjahanpur railway line today
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल खंड 84 किलोमीटर में विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) मोहम्मद लतीफ खान निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 110 की स्पीड विद्युतीकरण की क्षमता का परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत से शाहजहांपुर के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद फाइनल टच देने के लिए बृहस्पतिवार को रेल संरक्षा आयुक्त विद्युतीकरण का पहले निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम को इस रेल खंड पर इलेक्ट्रिक पावर लगी ट्रेन से 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से विद्युत लाइन का परीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण में सबकुछ ठीक रहा, तो जल्द ही यात्रियों को इलेक्ट्रिक ट्रेनों का सफर मिल सकता है। निरीक्षण सुबह 10:25 बजे से शुरू होगा। शाम 4:00 बजे गति परीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआरएम ने आमजन मानस से की अपील
मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशुतोश पंत ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि रेल संरक्षा आयुक्त नवविद्युतीकृत रेल खंड का निरीक्षण कर स्पीड ट्रायल करेंगे। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर खुद जाने से बचे और पशुओं को भी ट्रैक की ओर न जाने दें। अब यह रेल खंड के ओवर हेड में हाई वोल्टेज 50 हर्ट्ज करेंट प्रवाहित रहेगी। जिसे रेल संरक्षा आयुक्त की विशेष निरीक्षण ट्रेन 110 किमी की गति से गति परीक्षण करेगी। अब यह रेल खंड विद्युतमय माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच फरवरी से संचालित होगी टनकपुर-इज्जतनगर डेमू
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 05322 टनकपुर-इज्जतनगर डेमू अनारक्षित स्पेशल ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन पर टर्मिनेट होती थी। मगर अब यह ट्रेन पांच फरवरी से बरेली सिटी से संचालित होगी। संशोधित समय-सारणी के अनुसार इज्जतनगर स्टेशन पर 18.36 आगमन होगा और इज्जतनगर से 18.38 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी 17.00 बजे पहुुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed