{"_id":"75ab639905a9173e2fd2d339f880a8aa","slug":"electric-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाखेड़ा में बनवाया जाएगा विद्युत सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाखेड़ा में बनवाया जाएगा विद्युत सब स्टेशन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपने कार्यालय पर शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि विधायक निधि के डेढ़ करोड़ रुपये प्रति साल के हिसाब से साढ़े चार करोड़ रुपये मिले। इससे क्षेत्र का विकास कराया गया। कुछ धनराशि बची है। उसको भी विकास के लिए शीघ्र खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 39 सड़कों का निर्माण 28.30 करोड़ रुपये से, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना से बारह गांव में सड़कों का निर्माण कराया गया। जमुनिया खास, कलीनगर, माधोटांडा, नौजलिया, पिपरिया संतोष, पिपरिया दुलई, करेलिया में उपमंडी स्थल का निर्माण कराया गया। डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना से 18 गांवों में सड़कों का निर्माण कराया गया। माधोटांडा में सीएचसी, तीन गांव में जूनियर हाईस्कूल, लोधीपुर, पूरनपुर देहात, केसरपुरकलां, रायपुर बिचपुरी, गोरा, सिमरिया महाराजपुर, बमनपुर भागीरथ, जादोपुर गहलुइया, पिपरिया संतोष, टांडा में पेयजल सप्लाई को पानी की टंकी का निर्माण कराया गया।
विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 240 गांवों में विद्युतीकरण नहीं है। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से गांवों में विद्युतीकरण को सर्वे करा दिया गया है। एक साल में सभी गांवों में विद्युतीकरण करा दिया जाएगा। गढ़वाखेड़ा में शीघ्र ही विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराया जाएगा, ताकि जोड़े गए 94 गांव के लोगों को बिजली सप्लाई के लिए शाहजहांपुर के सहारे न रहना पड़े।