{"_id":"5ef8dcfe8ebc3e42c0412b14","slug":"electrcity-problem-pilibhit-news-bly4109032122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की आंख मिचौली और लो-वोल्टेज ने कर दिया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की आंख मिचौली और लो-वोल्टेज ने कर दिया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गर्मी की मार के बीच बिजली की आंख मिचौली से शहरवासी बेहाल हैं। कई बार बिजली आती-जाती रही। इसके अलावा कई इलाकों में एक फेस बंद होने से लो-वोल्टेज की दिक्कत रही। परेशान होकर लोग पॉवर कॉरपोरेशन के अफसर-कर्मचारियों से संपर्क साधते रहे। मगर, कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका।
पिछले कई दिनों से चिपचिपाती गर्मी पड़ रही है। बिजली कटौती होने पर उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गड़बड़ाई बिजली व्यवस्था ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है। शनिवार रात को भी बिजली कई बार गई। गनीमत रही कि छिटपुट खामियों का सुधार कराकर कुछ देर बाद सप्लाई को सुचारू कर दिया गया। शनिवार निरंजनकुंज कॉलोनी में पूर्वान्ह 11 बजे बिजली चली गई। कुछ देर बाद सप्लाई शुरू कर दी गई, मगर एक फेस बंद रहा। इससे जिन घरों मेें सप्लाई आई भी वहां लो-वोल्टेज की दिक्कत रही। इसका जैसे-तैसे सुधार कराया जा सका। इसके बाद उपाधि कॉलेज के पीछे कृष्ण विहार कॉलोनी में दिक्कत रही। आधे मकानों में बिजली आती रही, जबकि आधे मकानों की गायब रही। एक घंटे इंतजार के बाद भी जब सप्लाई शुरू नहीं हुई तो इसकी सूचना पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद टीम ने सुधार कराया। एक्सईएन असीम कुमार ने बताया कि एसडीओ और जेई को लगाकर इसका सुधार करा दिया गया है। अब सभी जगह सप्लाई सुचारु कर दी गई है।