फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   electrcity problem

ट्रांसफॉर्मर का तेल ले उड़े चोर, कई इलाकों में बिजली गुल

Mon, 22 Jun 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
electrcity problem
पीलीभीत। भीषण गर्मी में आए दिन हो रही बिजली कटौती के बीच चोर निरंजनकुंज कॉलोनी के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी कर ले गए। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर ने काम करना बंद कर दिया और आसपास के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। तड़के गायब हुई बिजली के दर्शन दिन भर नहीं हो सके। उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर सप्लाई सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। आए दिन किसी न किसी खराबी के चलते घंटों बिजली कटौती से शहरवासी परेशान हैं। इस बीच शनिवार रात चोरों ने और दिक्कत बढ़ा दी। चोरों ने निरंजनकुंज कॉलोनी के पास लगे 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर का तेल चोरी कर लिया। इसके बाद कुछ ही देर तक ट्रांसफॉर्मर काम कर पाया। खराबी आने से निरंजनकुंज, मरौरी ब्लॉक, अंबेडकरनगर कॉलोनी, सुभाष नगर कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सामान्य कटौती मानकर लोग पहले तो बिजली आने का इंतजार करते रहे। मगर काफी देर बाद भी बिजली न आई तो उपभोक्ताओं ने अधिकारियों-कर्मचारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। पता लगने के बाद पावर कॉरपोरेशन के अफसर नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की कोशिशों में जुट गए। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) असीम निगम ने बताया कि एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस कारण दिन भर बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। कुछ देर की रिमझिम बारिश ने जरूर राहत दी, मगर इसके बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मोहल्ला आसफजान, साहूकारा, अशोक कॉलोनी, एकता नगर कॉलोनी, मुख्य बाजार, नई बस्ती, बल्लभनगर कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में भी बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed