{"_id":"5ee11fd38ebc3e4326355f6e","slug":"electrcity-problem-pilibhit-news-bly4088348184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से देहात तक गड़बड़ाई बिजली सप्लाई, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से देहात तक गड़बड़ाई बिजली सप्लाई, लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। हर बार की तरह इस बार भी गर्मी का मौसम आते ही बिजली जनपदवासियों को रुलाने लगी है। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी की मार के बीच अघोषित कटौती से लोग तिलमिला गए हैं। कभी फाल्ट के नाम पर तो कभी खराबी के चलते घंटों सप्लाई ठप रह रही है। बुधवार को भी ऐसी ही समस्या सामने आने से लोग परेशान हुए।
बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर साल बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। मगर तस्वीर दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। मंगलवार रात को भी फाल्ट होने पर मोहल्ला आसफजान, साहूकारा, नई बस्ती, लाल रोड, मोहतसिम खां समेत कई इलाके अंधेेेरे में डूबे रहे। हालांकि एक घंटे की कटौती के बाद बिजली आ गई। इसके बाद बुधवार सुबह भी दिन भर शहर के कई हिस्सों में सप्लाई गड़बड़ाई रही। दोपहर बाद चार बजे अचानक कुछ देर को तेज हवा के साथ बारिश हुई तो दोबारा शहर की बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद बारिश तो रुक गई, मगर शहरवासियों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। देर शाम सप्लाई शुरू हुई, मगर इसके बाद भी आंखमिचौली जारी रही। लो-वोल्टेज आने से बिजली सप्लाई सुचारु होने के वक्त भी दिक्कत कम नहीं रही।
पूरनपुर में दिन भर होती रही ट्रिपिंग
पूरनपुर। बुधवार को गर्मी ने पहले ही लोगों को बेहाल कर दिया, ऊपर से बिजली सप्लाई भी लड़खड़ा गई। 132 केवी में खराबी आने पर बुधवार दोपहर में पूरे नगर की सप्लाई दो घंटे ठप रही। इसका सुधार कराकर अधिकारियों ने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली मगर उपभोक्ताओं की दिक्कत कम नहीं हुई। दिन भर ट्रिपिंग से हालात बदतर रहे। इससे पूर्व मंगलवार रात फीडर नंबर दो में ट्रांसफार्मर में आग लगने से सप्लाई ठप रही। इसके अलावा कई जगहों पर फाल्ट हुए। इससे फीडर नंबर दो से जुड़े इलाकों में अलग-अलग समय पर दो-दो घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। इसे लेकर लोगों में खासा नाराजगी रही।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग के बाद बिजली गुल
बरखेड़ा। गन्ना विकास परिषद कार्यालय के बाहर लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने पर राहगीरों के वाहनों के पहिए थम गए। कुछ ही देर में आग तेज हुई और ऊंची लपटें उठने लगीं। कुछ दूरी पर खड़े नगरपंचायत के पानी के टैंकर की मदद से आग पर बुझाई गई। इसके बाद बाजार, इंद्रीगंज गौंटिया, कादरीनगर, दौलतपुर रोड, खंड विकास कार्यालय समेत आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। जेई साबिर खान ने बताया कि आग लगने से ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है।
पूरनपुर में मेन लाइन में खराबी आने के कारण बुधवार दोपहर दो घंटे की बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर फाल्ट की वजह से दिक्कत रही। इसी से ट्रिपिंग हो रही है। सुधार के लिए काम कराया जा रहा है। - अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, पावर कॉरपोरेशन