फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electoral list , enroll today

निर्वाचन सूची जारी, नामाकंन आज

Thu, 12 Mar 2015 11:59 PM IST
पूरनपुर। पीलीभीत।
पूरनपुर। पीलीभीत। Updated Thu, 12 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electoral list , enroll today
सहकारी गन्ना समिति और दि
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल प्रतिनिधियों के निर्वाचन मेें गुरुवार को अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली गई। शुक्रवार को नामांकन दाखिल होंगे।

सहकारी गन्ना विकास समिति में 425 डेलीगेट और चीनी मिल में सौ डेलीगेट के चुनाव को शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि चुनाव मतगणना और मतदान 23 मार्च को होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के चलते सहकारी गन्ना विकास समिति और चीनी मिल में अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन हुआ।

सहकारी समिति में निर्धारित समय तक अंतिम सूची न देखने को मिलने पर लोगों को भटकना पड़ा। चीनी मिल में 10679 और सहकारी गन्ना समिति में 43 हजार से अधिक गन्ना किसान प्रतिनिधियों को चुनेंगे।
अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में होने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव के सिलसिले में वृहस्पतिवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। सूची देखने किसान नेताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह कार्यवाही एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने अपनी मौजूदगी में बतौर निर्वाचन अधिकारी कराई। अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक चली इस कार्यवाही में सुरक्षा के लिहाज से मिल के सुरक्षा कर्मचारियों को लगाया गया था।
गन्ना सोसाइटी में डेलीगेट नामाकंन 13 को
हजारा। खीरी-पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति एवं किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर का डेलीगेट का चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। गांव कबीरगंज, गांधीगनर, शांतीनगर, रामनगर, सिद्धनगर के किसान नेता सामान्य निकाय गठन के लिए अपने-अपने पक्ष के लोगों को डेलीगेट का नामाकंन कराने व आपसी सहमति बनाने को लेकर बैठकें करनी शुरू कर दी हैं।
देर शाम तक चलती रही तैयारियां
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति में शुक्रवार से शुरू होने वाली प्रतिनिधियों की चुनावी कार्यवाही के सिलसिले में वृहस्पतिवार को देर शाम तक तैयारियां चलती रही। कर्मचारी मतदाता सूची बनाते रहे।
तहसीलदार नन्हेलाल ने बतौर निर्वाचन अधिकारी देर शाम तैयारियों का निरीक्षण किया और संतोष जताया। तहसीलदार ने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चुनावी कार्यवाही से समिति कर्मचारियों को दूर रखा जाएगा। सारी कार्यवाहियां राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed