{"_id":"6400e85b08adb7e2d10db47c","slug":"election-pilibhit-news-bly5137013194-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मोहनपुर में 85, भायपुर में 84 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मोहनपुर में 85, भायपुर में 84 फीसदी मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। ग्राम पंचायत मोहनपुर जप्ती और ग्राम पंचायत भायपुर में ग्राम प्रधान का उप चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से निपट गया। मोहनपुर जप्ती में 85 और भायपुर में 84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों पंचायतों में प्रधान पद के तीन-तीन प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया। मतदान के बाद मतपेटियों को ब्लॉक कार्यालय में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया। मतगणना चार मार्च को ब्लॉक सभागार में होगी।
दोनों ग्राम पंचायतों में मतदाताओं में मतदान करने की सुबह से ही होड़ रही। दोपहर तक दोनों ग्राम पंचायतों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया। जोनल मजिस्ट्रेट/ तहसीलदार ध्रुवनरायन यादव, सेक्टर मजिस्ट्रेट/नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित मौजूद रहे। इसके अलावा एसडीएम, सीओ ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जोनल मजिस्ट्रेट ध्रुवनरायन यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत मोहनपुर जप्ती में मतदान समाप्त होने तक एक बूथ पर 510 मतदाताओं में से 438 और दूसरे बूथ पर 596 में 461 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत भायपुर में 784 मतदाताओं में 660 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतपेटियों को ब्लॉक कार्यालय में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में रखवा दिया गया। चार मार्च को ब्लॉक कार्यालय के सभागार में मतगणना होगी। संवाद