फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Election of Director positions

गन्ना राजनीति की बिछी बिसात एक एक वोट के लिए आज होगी शह-मात

Wed, 08 Apr 2015 12:13 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 08 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समितियों व बीसलपुर चीनी मिल में संचालक पदों के चुनाव की बिसात बिछ गई है। तीनों समितियों व बीसलपुर मिल की कुल 32 सीटों पर 89 प्रत्याशी मैदान में हैं। बुधवार को 1260 मतदाता सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान करेंगे। शाम को मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव के चलते दो दिन तक समितियों पर अन्य कार्य बंद रहेंगे।
विज्ञापन


पीलीभीत गन्ना समिति में संचालक के 12 पदों में दो निर्विरोध होने के बाद 10 सीटों पर चुनाव है। इसके लिए 25 प्रत्याशी और 471 मतदाता हैं। मतदान के लिए गन्ना समिति में ही 10 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर दो कर्मचारी तैनात रहेंगे। चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से वोटिंग और शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


बीसलपुर। चुनाव अधिकारी सीके श्रीवास्तव ने बताया कि गन्ना समिति की सिमरा अकबरगंज, खांडेपुर,  ईंटगांव, परेवा तुर्राह, पिपरा खास, बमरौली, बीसलपुर व बरखेड़ा कुल आठ सीटों पर चुनाव होना है जिसके लिए 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशी के भाग्य का फैसला 451 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चीनी मिल के चुनाव अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिल की अहिरपुरा, जोगीठेर, पुरैना, बड़ागांव, बरखेड़ा, बर्रामऊ और बीसलपुर कुल सात सीटों के लिए 16 प्रत्याशी हैं जिनके लिए 92 मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव चीनी मिल के विद्यालय में होगा।
पूरनपुर। सात सीटों पर भाग्य आजमा रहे 21 प्रत्याशियों के लिए 245 मतदाता मंगलवार को मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां चीनी मिल की 12 सीटों में 11 संचालक निर्विरोध हो गए जबकि एक सीट रिक्त रह गई। इसके चलते यहां चुनाव नहीं होगा।
बंद रहेेंगे समितियों के काम
मंगलवार को संचालक और बुधवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान एवं अन्य सभी प्रक्रियाएं गन्ना समितियों में ही होनी है। इसके चलते तीनों समितियों में सट्टा संशोधन, इंक्वयारी एवं अन्य कार्य बंद रहेंगे। किसानों की सुुविधा के लिए पीलीभीत सहित अन्य समितियों से दो दिन का एडवांस इंडेंट जारी किया है।
000000
समिति/मिल    चुनाव    प्रत्याशी    मतदाता
पीलीभीत समिति    10    27    472
पूरनपुर समिति    07    25    451
बीसलपुर समिति    08    21    245
बीसलपुर मिल    07    16    92

कुल योग    32    89    1260
चुनाव कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल और सहकारी गन्ना विकास समिति में आठ अप्रैल को होने वाले संचालकों के चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को मंगलवार को चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

किसान सहकारी चीनी मिल के चुनाव कर्मचारियों को प्रशिक्षण निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने और सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव कर्मचारी को निर्वाचन अधिकारी सीके श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed