{"_id":"57dea15b4f1c1b5f13a82359","slug":"election-day-booth-encompass-boycotted","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन बूथ दिवस का बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन बूथ दिवस का बहिष्कार कर दिया धरना
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बूथ दिवस का बहिष्कार कर दिया धरना
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यकर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी का धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। मतदाता पुनरीक्षण के बूथ का बहिष्कार कर आंगनबाड़ी ने नेहरू पार्क में धरना दिया।
प्रांतीय आह्वान पर जिले भर की आंगनबाड़ी पिछले 17 दिनों से काम बंद हड़ताल पर हैं। रविवार को अवकाश होने के बाद भी आंगनबाड़ी नेहरू पार्क पहुंची और धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए नीतू सिंह ने कहा आज मतदाता पुनरीक्षण के तहत बूथ दिवस है लेकिन इसका बहिष्कार कर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने धरने में पहुंचकर एकता का जो संदेश दिया है वह हमारी लड़ाई में अहम भूमिका अदा करेगा। जिलाध्यक्ष गुलशन जहां ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण की नहीं हम पोषाहार वितरण के साथ पल्प पोलियो कार्यक्रम का भी बहिष्कार करेंगे। धरने में लज्जा शर्मा, रेखा मिश्ररा, सुषमा देवी, माया देवी, भारती रवि, साधना बाजपेई, अंकिता सक्सेना, अंजू पाठक, प्रेमलता, प्रभारानी, राहत, कल्पना शर्मा, सोफिया, सीमा परवीन, शादाब, नसरीन, गीता चौधरी, रजनी शर्मा सहित गई आंगनबाड़ी थीं।
पूरनपुर। यहां भीआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य का बहिष्कार कर ब्लाक कार्यालय में एकत्र होकर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में मुनेंद्र कौर, गुरमीत कौर, शशि वाला, मीनू शुक्ला, कमलेश, जूली, सीमा भारती, कुलविंदर कौर, किरन, संध्या, मनोरमा, रविवाला आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी। रजिस्ट्रार कानूनगो ने बताया कि कार्य बहिष्कार की जानकारी नहीं हुई। सुपरवाइजरों को चेकिंग को भेजा गया है। सुपरवाइजर की रिपोर्ट मिलने पर गैरहाजिर मिले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।