फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Election campaign will stop today, polling parties will leave tomorrow

आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Mon, 21 Feb 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Election campaign will stop today, polling parties will leave tomorrow
पीलीभीत। 23 फरवरी को होने वाले मतदान का प्रचार सोमवार शाम को थम जाएगा। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। रविवार को प्रशासन ने मंडी परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों को अंतिम देना शुरू कर दिया है। वहीं सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग लगाया जाएगा। निर्वाचन कार्यालय से उनकी लोकेशन को ट्रैक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की चारों सीटों पर चौदह लाख से ज्यादा मतदाता 43 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ सोमवार का दिन बचा है जिसमें सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने में जुटी हैं। वहीं चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस और प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पहली बार सभी बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात होगी। जिले में 969 मतदान केंद्र हैं जहां 1635 बूथ बनाए गए हैं। इनमें साठ फीसद बूथों की वेबकास्टिंग होंगी। प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कर्मी और एक माइक्रो ऑर्ब्जवर की ड्यूटी रहेगी। मतदान ड्यूटी में करीब आठ हजार मतदान कर्मी और 287 माइक्रो ऑर्ब्जवर लगाए गए हैं। जिले को 14 जोन और 106 सेक्टरों में बांटा गया है। इतने ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इस बार खास बात यह है कि प्रत्येक मजिस्ट्रेट के वाहन में जीपीएस लगाया जाएगा जिसकी ट्रैकिंग निर्वाचन कार्यालय से होगी।
विज्ञापन

मंडी परिसर में सोमवार तक तैयारियां हो जाएंगी पूरी
पोलिंग पार्टियों की रवानगी मंडी परिसर से होगी। जिला उप निर्वाचन अधिकारी राम सिंह गौतम के अनुसार सोमवार तक सारी तैयारियां पूरी हो जाएंगी। बैनर लगाने से लेकर कहां किस विधानसभा की पार्टियां बैठेंगी उसकी व्यवस्था कर दी गई है। वाहन भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed