फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances, accused of murder

Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थतियों में बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 22 Apr 2024 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances, accused of murder
शादी समारोह से वापस आए परिजन तो हुई घटना की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शादी समारोह से परिजन वापस आए तो बुजुर्ग पिता का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र सत्यपाल ने बताया कि शाहजहांपुर में उसके रिश्तेदार के घर में शादी थी। वह अपनी मां धनदेवी, पत्नी सोनी, पांच वर्षीय पुत्री दुर्गा के साथ शादी समारोह में शामिल होने 20 अप्रैल को गए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सही न होने की वजह से 70 वर्षीय पिता सत्यपाल घर पर ही थे। सोमवार को जब वह लोग वापस आए, तो घर का दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटकाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांक कर देखा तो पिता का शव गमछे से कुंडे के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और अंदर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही असम चौकी प्रभारी आयुष कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने वृद्ध की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर पवन पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed