फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly dies due to bike collision

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 24 Apr 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies due to bike collision
न्यूरिया। स्टेशन रोड पर शुक्रवार रात बाइक चालक ने 50 वर्षीय ताहिर हुसैन को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक समेत चालक को पकड़ लिया। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला खब्बापुर निवासी 50 वर्षीय ताहिर हुसैन रात नौ बजे चौराहे से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तेज रफ्तार से उत्तराखंड के गांव सरपुडा निवासी मनोज ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सिर के बल जमीन पर गिर गए और गंभीर चोटें आ गईं। सूचना पर घायल के परिवार वाले आ गए इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई थी। पुलिस ने बाइक और चालक को हिरासत ले लिया। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed